फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

Thu, 21 Sep 2017 06:19 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र और सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना विभाग की ओर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंत्योदय मेले का विधायकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को उद्घाटन के अवसर पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात तो कही गई लेकिन जिस आम जनता की बात इसमें की गई वह मेले से नदारत थी। केवल अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आए लोगों की मौजूदगी ही रही।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुए इस मेले का शहर विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने फीता काटकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के चित्र पर दीप जलाकर किया। जनप्रतिनिधियों एवं डीएम शीतल वर्मा ने मेले में विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। संबोधन में विधायक गणों एवं जिलाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं को जन तक पहुंचाने, इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। शहर विधायक ने मंच से अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप काम करने की हिदायत भी दी। डीएम शीतल वर्मा ने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रभारी जिला सूचना अधिकारी प्रदीप चौहान ने किया। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ आरबी भास्कर, डीसीओ राजेश्वर यादव, डीपीओ राजकपूर, डीएसओ एपी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000
पंडाल भरने को बुला गए कॉलेज के छात्र
अंत्योदय मेले में आम जनता के न आने से कुर्सियां खाली थीं। इस पर कुछ पर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आए समर्थक बैठक गए। बाकी खाली कुर्सियों को भरने के लिए कॉलेज के छात्रों व टेंट, साउंड वालों को बुलाकर बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed