{"_id":"66cb7a0aab2fa7ee5702ade6","slug":"3079-candidates-left-the-police-recruitment-exam-on-the-third-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121476-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीसरे दिन 3079 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीसरे दिन 3079 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
पीलीभीत शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।संवाद
पीलीभीत। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान दोनों पालियों में 1913 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में 4992 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3079 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए अफसर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। हालांकि कहीं से गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं आई।
पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 480, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, एसएन इंटर कॉलेज में 384, रामा इंटर कॉलेज में 384, उपाधि महाविद्यालय में 384 संख्या निर्धारित की गई थी।
इस प्रकार छह परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2496 और प्रत्येक दिन 4992 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन रविवार को तीसरे दिन पहली पाली में छह परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से 12 बजे तक हुई परीक्षा में 2496 में से सिर्फ 960 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। जबकि 1536 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में हुई परीक्षा में भी यही स्थिति रही। छह परीक्षा केंद्रों पर 2496 में से 953 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 1543 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 4992 में से 3079 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही अफसर सक्रिय नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पैनी नजर रखी गई।
000
केंद्र के बाहर लगी कतार, जांच के बाद दिया प्रवेश
पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा से दो घंटे पहले से केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। जिसके बाद कड़ी जांच के बाद एक-एक कर अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों का सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवाया गया।
000
प्रथम पाली
केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 172 308
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 178 302
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 154 230
एसएन इंटर कॉलेज 384 148 236
रामा इंटर कॉलेज 384 152 232
उपाधि महाविद्यालय 384 156 228
कुल 2496 960 1536
000
दूसरी पाली
केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 172 308
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 203 277
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 140 244
एसएन इंटर कॉलेज 384 155 229
रामा इंटर कॉलेज 384 148 236
उपाधि महाविद्यालय 384 135 249
कुल 2496 953 1543