फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   300 houses are ready yet waiting for a roof over the head is not ending

Pilibhit News: 300 आवास तैयार फिर भी नहीं खत्म हो रहा सिर पर छत का इंतजार

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
300 houses are ready yet waiting for a roof over the head is not ending
बीसलपुर में आवंटन की प्रतीक्षा में कांशीराम आवास । संवाद
बीसलपुर। कांशीराम कॉलोनी में आठ करोड़ की लागत से 300 आवास बने 15 साल हो गए हैं, लेकिन इनका आवंटन अब तक नहीं हो सका है। बेघर परिवार सिर पर छत होने का सपना लिए भटक रहे हैं। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। रखरखाव और इस्तेमाल न होने से आवास जर्जर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पूर्व तत्कालीन मायावती सरकार के कार्यकाल में नगर के डायट परिसर में कांशीराम आवास योजना के तहत 8.10 करोड़ रुपये की लागत से 300 आवास बनवाए गए थे। इनमें बिजली कनेक्शन भी करा दिए गए। पानी का बंदोबस्त भी हो गया, लेकिन आवासों का आवंटन होने से पहले ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया। तब से आज तक इन आवासों का आवंटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

संंबंधित अधिकारियों ने भी आवासों की ओर से मुंह फेर लिया। आवास पाने के इच्छुक पात्र परिवारों से आवेदन लेकर पात्रता की जांच भी कराई जा चुकी है, लेकिन इन परिवारों की सिर पर छत होने की आस पूरी नहीं हो पा रही है। आवेदन करने वाले परिवार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आवंटन न होने से रखरखाव के अभाव में आवास अब जर्जर होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों ने बना लिया है ठिकाना
कांशीराम कॉलोनी के आवासों में असामाजिक तत्वों ने अपना ठिकाना बना लिया है। तमाम आपराधिक गतिविधियां इन आवासों में संचालित होती हैं। कॉलोनी में दिन भर जुआ होता है। रात में असामाजिक तत्व शरण लेते हैं। डेढ़ दशक से आवासों का आवंटन नहीं हो सका है। इससे साफ जाहिर है कि अधिकारी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। कोई भी अधिकारी यह नहीं बता पा रहा कि अब तक आवासोंं का आवंटन क्यों नहीं हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस ओर से आंखें फेरे हुए हैं।

वर्जन



मैंने हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। कांशीराम कॉलोनी के आवासों का आवंटन न होने की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जानकारी करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सचिन राजपूत, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed