फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   30 villages situated on the banks of Devha are at risk of flood

Pilibhit News: हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में घुसा पानी, ऊंचे स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोग

Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
30 villages situated on the banks of Devha are at risk of flood
गांव हजारा में बाढ़ का पानी घुसने से घर की छत पर बैठे लोग। स्रोत ग्रामीण
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा में सोमवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज होने पर नदी उफनाने से गांव हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना शुरू किया गया है। नदी किनारे खेतों, सड़कों पर पांच फुट से अधिक पानी का बहाव है। हजारा से शास्त्रीनगर जाने वाला रास्ता पानी के तेज बहाव में कट गया है। दोनों गांवों के कुछ लोगों ने छतों पर शरण ली है। अनेक परिवार दूसरे गांव में रहने वाले रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में शरण लेने चले गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बारिश से वनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी रिलीज होने का क्रम सोमवार को जारी रहा। सोमवार को वनबसा बैराज से शारदा नदी में दोपहर एक बजे 1.82 लाख क्यूसेक, दो बजे 1.83 लाख क्यूसेक, तीन बजे 1.95 लाख क्यूसेक, शाम चार बजे दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज हुआ। भारी मात्रा में नदी में पानी रिलीज होने से शारदा पार गांव हजारा, शास्त्रीनगर के घरों में तीन फिट से अधिक जलभराव हो गया। नदी किनारे के खेतों, सडक़ों पर पांच फुट तक पानी का बहाव होता रहा।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव से गांव हजारा से शास्त्रीनगर को जाने वाला रास्ता कटने से दोनों गांव का आपसी संपर्क कट गया है। गांव हजारा और शास्त्रीनगर के घरों में जलभराव होने से कई घरों में सोमवार को चूल्हे नहीं जले। लोग घरों की छतों पर तिरपाल तानकर शरण लिए हुए हैं। जलभराव और रास्ता कटने से टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार हजारा, शास्त्रीनगर गांव तक नहीं पहुंच सके। गांव बैल्हा, विजयनरगर, टाटरगंज, वमनपुर भागीरथ, राघवपुरी के गांवों के समीप भी खेतों, सडक़ों पर तीन से चार फिट जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज से गांव बैल्हा में शुरू होगा कम्युनिटी किचन
शारदा पार पहुंचे नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि गांव हजारा-शास्त्रीनगर रास्ते पर चार फुट तक पानी का बहाव होने से रास्ता कटने पर आवागमन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि गांव हजारा, शास्त्रीनगर की आबादी में दो फुट से अधिक जलभराव हो गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर ग्राम पंचायत के गांव टिब्बा में सुरक्षित स्थानों पर नाव से पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए शाम के भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। मंगलवार से गांव बैल्हा में कम्युनिटी किचन शुरू कराया जाएगा।




सड़क पर चार फिट तक जलभराव में ट्रैक्टर से कर रहे आवागमन, कटान तेज

पूरनपुर। शारदा नदी के इधर गांव चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया जाने वाले रास्ते पर डेढ़ किलोमीटर तक तीन से चार फिट पानी का बहाव होने से कई गांव के लोगों को मात्र ट्रैक्टर-ट्राली से आवागमन करना पड़ रहा है। गांव धु्रव कॉलोनी के समीप पुलिया बंद होने से सडक़ के ऊपर से पुलिया के दोनों ओर पानी का बहाव होने से पुलिया कब बह जाने की आशंका लोग व्यक्त कर रहे है। गांव खिरकिया बरगदिया के समीप नदी ने तेजी से कटान भी शुरू किया है। सोमवार को गांव के धनंज्य और उसके भाई की तीन एकड़, राशिद और हरेनाथ की दो एकड़, युसुफ, नन्हें, छुट्टू, जवाहर की एक-एक एकड़, जाकिर की आधा एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई।






गांव हजारा, शास्त्रीनगर के कुछ घरों में जलभराव है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम को शारदा पार भेजा गया है। अभी हालात चिंताजनक नहीं है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रधान भी संपर्क में है। -अजीत प्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर

गांव हजारा में बाढ़ का पानी घुसने से घर की छत पर बैठे लोग। स्रोत ग्रामीण

गांव हजारा में बाढ़ का पानी घुसने से घर की छत पर बैठे लोग। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed