{"_id":"57ea69114f1c1b537c574257","slug":"30-km-of-pure-drinking-water-will-be-laid-line-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल को बिछाई जाएगी 30 किमी. पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल को बिछाई जाएगी 30 किमी. पाइप लाइन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल को बिछाई जाएगी 30 किमी. पाइप लाइन
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
विज्ञापन
शहर में शुद्ध पेयजल सप्लाई देने को 17.50 करोड़ रुपये की लागत से दो ओवरहेड टैंक समेत 30 किमी लंबी पाइन लाइन बिछाई जाएगी। यह निर्णय नगर पालिका बोर्ड बैठक में लिया गया। बैठक में सदस्यों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की।
नगर पालिका सभागार में मंगलवार को चेयरमैन प्रभात जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। चेयरमैन ने बताया कि अमृत मिशन के तहत 17.50 करोड़ रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी। बताया कि इस धनराशि में दो ओवरहेड टैंक और 30 किमी. पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सदस्य इकबाल हजरत ने जेई पर आरोप लगाते तीन माह से पाइप लाइन में पानी न आने की शिकायत की। तमाम अन्य सदस्यों ने पाइप लाइन में लीकेज आदि होने की बात कही। जिस पर चेयरमैन भड़क उठे और जेई को सही तरीके से कार्य करने की हिदायत दी। पुष्पा उपाध्याय ने रंगीलाल चौराहे पर नाला चोंक होने की बात कही। अनूप कुमार ने नवरात्र पर्व के मद्देनजर गैस चौराहा से यशवंतरी देवी मंदिर तक सड़क को गड्ढामुक्त कराने व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। कंचन सक्सेना ने स्टेशन रोड पर खादी भंडार के सामने, मोहल्ला गोपाल सिंह में खुले नाले की चौड़ाई कम कर उसके ऊपर स्लेब डलवाने की मांग की। कुश कुमार ने वॉटर वर्क्स कंपाउंड में खुले आसमान के नीचे खड़े ठेलों आदि के लिए टीनशेड डलवाने की मांग की। मनोन मिश्रा व इकबाल हजरत समेत अन्य सदस्यों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नगर पालिका में न आने पर कार्रवाई कराने की मांग की। इसके अलावा बैठक में फॉगिंग मशीन में प्रयोग किए जा रहे केमिकल की जांच कराने, दो पालियों में फॉगिंग कराने, क्लोरीन की गोलियां बंटवाने समेत कई अन्य प्रस्ताव पास किए गए। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, संपत्ति अधिकारी संतोष कुमार, महेंद्र पाल, माधो सिंह, नीतू अवस्थी, मंजू जायसवाल, देवी सिंह समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।