फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   3 million deposited; another 3 million must be deposited within a week.

Pilibhit News: 30 लाख जमा कराए अब सप्ताहभर में 30 लाख और करने होंगे जमा

Sat, 17 Oct 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 17 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
3 million deposited; another 3 million must be deposited within a week.
पूरनपुर। किराना व्यापारी के गोदाम में जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम बृहस्पतिवार आधी रात तक जांच में जुटी रही। जांच में साढ़े तीन करोड़ रुपये का स्टॉक कम मिला। एक करोड़ रुपये की कर चोरी पाई गई। 30 लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। सप्ताह भर के अंदर अभिलेख दिखाने और शेष तीस लाख रुपये जमा कराने के निर्देश व्यापारी को दिए गए।
विज्ञापन

बरेली एसआईबी के उपायुक्त अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीमों ने बृहस्पतिवार शाम को नगर के किराना व्यापारी राजू गुप्ता के कोतवाली रोड पर स्थित गोदाम में छापा मारा था। छापे में जांच में एक करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ा गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे तक टीमों की छापेमारी कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

उपायुक्त अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि छापेमारी में राजू गुप्ता की तीन फर्मों का होना पाया गया। राजू किराना नाम की फर्म में छापेमारी की गई। इसमें कच्चे बिल आदि तो नहीं मिले। मगर एक करोड़ रुपये की कर चोरी होना पाया गया। व्यापारी से तीस लाख रुपये मौके पर जमा कराए गए। एक सप्ताह का समय देकर व्यापारी को अभिलेख दिखाने और शेष तीस लाख रुपये जमा कराने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed