फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.91 lakh looted by stabbing petrol pump operator in Amaria

Pilibhit News: अमरिया में पेट्रोल पंप संचालक को चाकू मारकर 2.91 लाख लूूटे

Sun, 11 Jun 2023 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
2.91 lakh looted by stabbing petrol pump operator in Amaria
लूट का शिकार हुआ पेट्रोल पंप संचालक कश्मीर सिंह। संवाद
- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया-लाहौरागंज के बीच हुई घटना
विज्ञापन

- बाइक से आए थे दोनों बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया (पीलीभीत)। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा 2.91 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
अमरिया के लाहौरगंज गांव निवासी डॉ कश्मीर सिंह का गांव में फार्म हाउस, अमरिया कस्बे में मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बरेली के भूपेंद्र सिंह और मोहन सिंह का हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप ठेके पर ले रखा है। शनिवार शाम करीब सात बजे कश्मीर सिंह रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर से निकले, करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर अपने पेट्रोल पंप पर बाइक से पहुंचे।
विज्ञापन

यहां दिन भर का हिसाब-किताब करने के बाद पेट्रोल पंप पर रखे 2.91 लाख रुपये थैले में रखे। थैले को बाइक में आगे बांधकर घर की तरफ चल दिए। वह पेट्रोल पंप से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे बाइक लगा दी। इससे पहले कि कश्मीर सिंह कुछ समझ पाते बदमाश उन पर टूट पड़े। थैला छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने कश्मीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में चाकू उनके हाथ में लग गया। जिससे खून निकलने लगा। इसी दौरान एक बदमाश ने बाइक में बंधा थैला खोल लिया। बाद में दोनों बदमाश सितारगंज की तरफ भाग गए। जैसे-तैसे कश्मीर सिंह पेट्रोल पंप पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर एएसपी अनिल यादव, सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल कमल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सितारगंज रोड पर चेकिंग शुरू करवा दी गई।

00
बाइक की नंबर प्लेट पर बांध रखी थी पन्नी
डॉ कश्मीर सिंह के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर पन्नी बांध रखी थी। जिसके चलते वह नंबर नहीं देख पाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। कश्मीर सिंह को इलाज के निए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
--
लूट की घटना सामने आई है। जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में टीम गठित कर दी गई है।
- प्रतीक दहिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed