{"_id":"688d10e5b7fe4c80a501285d","slug":"281-farmers-will-soon-get-compensation-for-crops-destroyed-by-elephants-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-140931-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाथियों से बर्बाद फसलों के लिए 281 किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाथियों से बर्बाद फसलों के लिए 281 किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में हाथियों से फसल की बर्बादी झेल चुके किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। पिछले तीन वर्षों में वन्यजीवों से प्रभावित 281 किसानों को कुल 34.83 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है, जो सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।
तराई में नेपाली हाथियों की अक्सर चहलकदमी रहती है। पूर्व में कई बार झुंड से बिछड़ने के बाद हाथियों ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। लंबे समय से किसान मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस पर वन विभाग की ओर से सर्वे के बाद धनराशि स्वीकृत कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किए गए थे।
अब शासन ने बजट की स्वीकृति दे दी है। पिछले तीन वर्षों में हाथियों के नुकसान से प्रभावित 281 किसानों को मुआवजा देने के लिए 34,83,319 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राजस्व और वन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किए गए सर्वे और फसल नुकसान के आंकलन के आधार पर मुआवजा की कवायद शुरू की गई थी। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि धनराशि को नियमानुसार किसानों के खाते में भेजा जाएगा।