फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.70 lakhs were cheated on the pretext of getting a job abroad

Pilibhit News: विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.70 लाख ठगे

Mon, 16 Sep 2024 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
2.70 lakhs were cheated on the pretext of getting a job abroad
पूरनपुर। विदेश में साठ हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी लगवाने का झांसा देकर वीजा दिलवाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि विदेश पहुंचने के बाद पीड़ित सद्दाम हुसैन को भूखा-प्यासा रखने के साथ जबरन मजदूरी कराई गई। कमरे में बंद कर पीटा गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी सद्दाम हुसैन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। उसका पड़ोसी मोहसिन व उसका पिता हसनैन पहले से सऊदी अरब में काम करते है। हसनैन की पत्नी मुन्नी बेगम ने कई माह पूर्व उसके घर आकर अपने पति, पुत्र से उसकी मोबाइल पर बात कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उसे अच्छा मिस्त्री होना बताकर सऊदी अरब में 60 हजार रुपये प्रति माह पर काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले उससे वीजा आदि के लिए 2.70 लाख रुपये मांगे। विश्वास कर उसने उनके बताए बैंक खाते में 2.70 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने टिकट आदि के लिए अपना घर गिरवी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी 2024 को वह सऊदी अरब के अल वकीला शहर पहुंचा। वहां मिले पिता-पुत्र ने उसे एक छोटे कमरे में ठहराकर दो चार दिन में काम पर लगवा देने की बात कही। आरोप है कि कई माह तक काम नहीं दिलाया गया। भूखा, प्यासा रखने के साथ पासपोर्ट भी छीन लिया गया। लोकल आईडी (इकामा) भी बनवाकर नहीं दी।

आरोप है कि इसके बाद उससे मजदूरी कराई गई। दिहाड़ी भी पूरी नहीं दी गई। मजदूरी करने से मना करने पर उसे एक पहाड़ी पर बने कमरे में बंद कर दिया जाता। उसने अपनी वीडियो बनाकर परिजन को भेजा। परिजन ने बमुश्किल उसे वहां से निकाला। आरोप है कि 22 जून 2024 को मुन्नी बेगम के घर रुपये वापस मांगने के लिए पहुंचने पर उसने अपने पति की मदद से घर में बंद कर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सद्दाम की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed