{"_id":"68acb4dc964723d244068a1a","slug":"2500-consumers-lost-power-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142589-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास रामा कॉलेज रोड पर बिजली सही करते कर्मचारी। स्रोत विभाग
- फोटो : बाघ के ताजा पगचिह्न मिले।
पीलीभीत। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगे खंभे पर हुए फॉल्ट से ढाई हजार उपभोक्ताओं को करीब आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। शहर के अन्य इलाकों में भी कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
रामलीला टाउन नंबर दो पर डिग्री कॉलेज चौराहे के समीप रामा कॉलेज वाले मार्ग पर लगे खंभे के तार में स्पार्किंग हो गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने पहुंचकर लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु की। इसके चलते शहर के रामा कॉलेज रोड, डिग्री कॉलेज के आसपास, नई बस्ती, काला मंदिर मार्ग सहित अन्य इलाके के ढाई हजार उपभोक्ताओं को आधे घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति नहीं मिल सकी।
इसके अलावा शहर के निरजनकुंज कॉलोनी में कटौती की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान रहे। वहीं शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, राम बाटिका, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, अग्रवाल सभा के आसपास, तुलाराम, साहूकारा, आवास विकास आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत आई। जिन्हें सही करा दिया गया।