फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   25 peebeeteepee 19 aar utkrsht seva medal mein 25 Pibiteepi 19 R Excellent Service Medal

25 पीबीटीपी 19 आर उत्कृष्ट सेवा मेडल में

Mon, 25 Jan 2016 11:02 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 25 peebeeteepee 19 aar utkrsht seva medal mein 25 Pibiteepi 19 R Excellent Service Medal
पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडल देकर पुरस्कृत करने की सूची में बरेली जोन से पीलीभीत जिले में सर्विलांस में तैनात सिपाही सत्येंद्र सिंह व बरेली में तैनात चालक सिपाही विनोद कुमार का चयन किया गया है। डीजीपी द्वारा प्रदत्त मेडल एसपी अनिल कुमार सिंह गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक की ओर से ईमानदारी के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडल दिया जाता है। इस बार सूबे के सभी जिलों को मिलाकर 95 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा मेडल में चयनित हुए हैं। बरेली जोन के जिलों से सिर्फ दो का चयन हुआ है। जिसमें पीलीभीत जिले में सर्विलांस सेल के सिपाही सत्येंद्र सिंह और बरेली जिले में तैनात चालक सिपाही विनोद कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी को पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में एसपी अनिल कुमार सिंह डीजीपी द्वारा प्रदत्त मेडल को लगाकर सिपाही सत्येंद्र सिंह को सम्मानित करेंगे। सर्विलांस के मामले में महारथ हासिल करने वाले सत्येंद्र ने कथित गैंगरेप की वीडियो वायरल होने पर पूरे देश में हड़कंप मचाने का मामला हो या फिर दिल्ली की जहानाबाद क्षेत्र में जलधारा की हत्या का। ऐसे कई हत्या, लूट, डकैती के मामले रहे, जिनके खुलासे में सर्विलांस की अहम् भूमिका रही। डीजीपी की ओर से मेडल प्राप्त होने की जानकारी जब सत्येंद्र सिंह को हुई तो वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि वह जब वर्ष 1999 में इटावा में तैनात थे। भोपाल की एक बैंक से 17 लाख रुपये निकालने के मुख्य आरोपी भोपाल के ही कृष्ण कुमार को भोपाल पुलिस काफी लंबे अर्से से खोज रही थी, लेकिन भोपाल पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को सौंपा था। जिस पर भोपाल सीबीआई के आईजी ने प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा भी उन्हें कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी डीआईजी को दिल्ली में मिलेगा पदक
पीलीभीत। एसएसबी के पीलीभीत रेंज के डीआईजी केपी सिंह को बेहतर कार्य करने पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाला यह पदक दिल्ली में 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा।

क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी पीलीभीत के कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि डीआईजी केपी सिंह हाफलॉग (आसाम) में एसएसबी में सहायक सेनानायक पद पर नियुक्ति हुए थे। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में भीऱ् भारितीय पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं। इस यबार भी भारतीय पुलिस पदक के लिए चयन हुआ है। यह पदक दिल्ली में आयोजित समारोह में 26 जनवरी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed