{"_id":"69c6db54fe760f548a08ec29","slug":"25-lakhs-duped-in-the-name-of-sending-to-australia-handed-fake-work-visa-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156284-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे, थमाया फर्जी वर्क वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे, थमाया फर्जी वर्क वीजा
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में फर्जी मिला वीजा, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
घुंघचाई। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के निवासी महिला ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर गांव मटेहना निवासी परनीत कौर से करीब 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। फर्जी वर्क वीजा थमा दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में वीजा फर्जी निकला और परनीत को वापस भेज दिया गया। रुपये मांगने आरोपी टाल-मटोल करने लगी। पीड़िता के देवर की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव शहबाजपुर निवासी मेजर सिंह ने घुंघचाई थाने में शुक्रवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 16 अक्तूबर 2024 को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव विरु नगला निवासी जसवीर कौर अपने रिश्तेदारों के साथ पूरनपुर आई थी। पूरनपुर में उनकी भाभी गांव मटेहना निवासी परनीत कौर ने उससे ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा बनवाने के लिए कहा। वीजा के लिए 25 लाख 80 हजार रुपये तय हुए। इसके बाद उन्होंने 16 अक्तूबर 2025 को जसवीर कौर को दो लाख रुपये नकद, 75 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को आठ लाख रुपये का चेक दिया। बंडा थाना क्षेत्र के गांव महोलिया निवासी जसवीर कौर के दामाद गुरमेल सिंह के घर पर 13 लाख 55 हजार रुपये नकद दिए गए। रुपये देने के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। आरोपी जसवीर कौर ने टिकट नहीं कराया। इस पर 1.02 लाख रुपये खर्च कर दिल्ली से सिडनी का टिकट कराया। उनकी भाभी परनीत कौर अपना वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गई।
जांच-पड़ताल के दौरान वीजा फर्जी पाया गया। इस पर उनकी भाभी वापस लौट आई। इसके बाद उन्होंने जसवीर कौर से अपने रुपये वापस मांगे। दो-चार दिन में देने के लिए सहमति बनी। उसके बावजूद अब तक रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप लगाया कि जसवीर कौर ने धोखाधड़ी करते हुए उनके रुपये हड़प लिए। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद