{"_id":"671eb2a37bce904022033f54","slug":"240-forest-watchers-will-be-given-one-months-salary-before-diwali-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124714-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 240 वन वाॅचरों को दीपावली से पूर्व दिया जाएगा एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 240 वन वाॅचरों को दीपावली से पूर्व दिया जाएगा एक माह का वेतन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल की जिम्मेदारी संभालने वाले जिले के 240 वन वाॅचरों को दीपावली से पूर्व एक माह का वेतन दिया जाएगा। यह धनराशि टाइगर फाउंडेशन के बजट से दी जाएगी। जिससे वाॅचर परिवार के साथ दीपावली को खुशहाली से मना सकें।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी में फील्ड की जिम्मेदारी संभालने के लिए 240 वाॅचरों को तैनात किया गया है। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में भी वाॅचर अहम भूमिका निभाते हैं। दिन के अलावा रात में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, लेकिन अक्तूबर 2023 से अब तक वाॅचरों को वेतन नहीं मिल सका है। जिससे यह वाॅचर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बता दें कि इन्हें प्रति माह 9600 रुपये मिलते हैं।
इधर दीपावली नजदीक है। ऐसे में वाॅचरों को पर्व की खुशियां मानने के लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से एक माह के वेतन की व्यवस्था की जा रही है। टाइगर फाउंडेशन के बजट से 240 वन वाॅचरों को एक माह का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- पीटीआर में 103 और सामाजिक वानिकी में तैनात हैं 137 वाॅचर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 103 वन वाॅचर तैनात हैं। जो जंगल में गश्त से लेकर बैरियर तक पर ड्यूटी निभाते हैं। इसके अलावा जंगल से बाहर सामाजिक वानिकी प्रभाग के क्षेत्र की जिम्मेदारी 137 वाॅचर निभा रहे हैं। यह वाॅचर पौधशालाओं की देखरेख के अलावा जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी पर नियमित निगरानी को अंजाम देकर मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को दूर करने पर जोर देते हैं।