फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.32 lakh rupees cheated by forming fake help group

Pilibhit News: फर्जी सहायता समूह बनाकर 2.32 लाख रुपये ठगे

Mon, 24 Jun 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
2.32 lakh rupees cheated by forming fake help group
पीलीभीत। फर्जी सहायता समूह बनाकर खाते में जमा 2.32 लाख रुपये वापस न कर ठगी का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द कलां निवासी सविता ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोस के गांव पुरैना में जन रक्षा बचत समूह के नाम से एक फर्जी समूह चलाया जा रहा है। उक्त समूह में क्षेत्र के कई गरीब परिवारों के रुपये जमा कराकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में प्लाटिंग की गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उक्त समूह में उनके परिवार के तीन सदस्यों के तीन अलग-अलग खातों में 2.32 लाख रुपये जमा कराए थे। समय पूरा हो जाने के बाद खाताधारक रुपये लेने के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि इसपर समूह के संचालकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुरैना निवासी जगदीश मंडल, प्रशांत साना, नित्यानंद, पवित्र मंडल व क्षेत्रधर मोहन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed