फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   22,760 students will appear for high school and 19,820 students will appear for intermediate exams

Pilibhit News: हाईस्कूल में 22,760 और इंटर के 19820 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
22,760 students will appear for high school and 19,820 students will appear for intermediate exams
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा तिथि घोषित हो गई है। इस बार जिले के माध्यमिक स्कूलों में नामांकित 42,580 विद्यार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची के लिए आपत्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले जिले में हाईस्कूल-इंटर के 67 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। 14 नवंबर तक इन केंद्रों से संबंधित आपत्तियां मांगी गईं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 42 स्कूलों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें एक स्कूल ने दो आपत्तियां दी हैं।
विज्ञापन

इस तरह आपत्तियों की कुल संख्या 43 हो गई है। आपत्तियों में क्षमता से अधिक छात्रों के आवंटन की संख्या ज्यादा है। अन्य तरह की भी आपत्तियां की गई हैं। जनपदीय समिति आपत्तियों की जांच कर रही है। 23 नवंबर तक इनकी जांच और 27 नवंबर तक अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इधर, यूपी बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। परीक्षा 24 फरवरी 12 मार्च तक चलेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हाईस्कूल
बालक - 12,762
बालिका - 9998
कुल - 22,760

इंटर
बालक - 11,213
बालिका - 8607
कुल - 19,820
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed