{"_id":"5bca25f4bdec226949006b71","slug":"21539974644-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा, नोकझोंक
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा, नोकझोंक
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान में ट्रैक्टर और कार की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक होते देख राहगीरों ने मामला शांत कराया।
खेकड़ा नगर निवासी कार चालक मोनू अपनी कार को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला अहिरान में होकर पाठशाला बस स्टैंड पर किसी कार्य से जा रहा था। जब वह नगर के अहिरान में पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रहे ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार के पीछे का शीशा टूट गया। चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। बाद में क्षेत्र के लोगों ने दोनों को किसी तरह समझाया और शांत किया।