{"_id":"5b957e2e867a557e9f67bf85","slug":"21536523822-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष पुनरीक्षण अभियान में वोटरों ने फार्म भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष पुनरीक्षण अभियान में वोटरों ने फार्म भरे
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
मतदान केंद्रों पर शुरू हुए मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं ने बूथों पर अपने कटे नाम सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरे। साथ ही तहसीलदार ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर करने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर बीएलओ से मतदाता सूची में अपने नाम अंकित कराने के लिए बीएलओ को प्रारूप छह प्रपत्र भरकर जमा कराए। साथ ही तहसीलदार अरविंद कुमार द्विवेदी ने मतदान केंद्र डिग्री कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कॉलेज, प्राथमिक विद्यालयों सहित दो दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को निर्देश दिए। इस दौरान केंद्रों पर वोटरों की दिन भर भीड़ लगी रही।