{"_id":"5b7efee042c79246300f5ed6","slug":"21535049440-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पीलीभीत पहुंचेगी अटल की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पीलीभीत पहुंचेगी अटल की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पीलीभीत पहुंचेगी अटल की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा
पीलीभीत। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा आज शुक्रवार को शाम चार बजे पीलीभीत पहुंचेंगी। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक की। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्या, जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी बतौर अतिथि मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि अस्थि कलश विसर्जन यात्रा बीसलपुर के खनंकापुल से जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद बीसलपुर नगर, टिकरी, बरखेड़ा, असम चौराहा, ललौरीखेड़ा, शाही होकर बरेली सीमा में प्रस्थान करेगी। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार को बनाया गया है।
000
कई जगह होगा पुष्पवर्षा से स्वागत
बीसलपुर। शुक्रवार दोपहर लखनऊ से पीलीभीत पहुंचने वाली पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा का कई जगह स्वागत किया जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता इस अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का खनंका घाट के अलावा चीनी मिल गेट, ईदगाह चौराहा, पीलीभीत बस स्टैंड चौराहा, बारह पत्थर चौराहा, रंपुरा चौराहा, विद्या मंदिर गेट, पंजाबी कॉलोनी आदि स्थानों पर स्वागत करेंगे।