{"_id":"5a478ad74f1c1bce6d8b6edf","slug":"21514638039-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों की जिद पर ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों की जिद पर ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में हुए कई निर्णय
पीलीभीत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजली, पानी, सड़क सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र एवं ग्राम स्तर पर होने वाली बैठकों में जिला पंचायत सदस्यों को बुलाने, सदस्यों की शिकायतों का अधिकारियों द्वारा लिखित उत्तर देने, 2015 के बाद जिला पंचायत से हुए कार्यों के शिलालेखों पर संबंधित सदस्य का नाम अंकित कराने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक के दौरान सदस्यों की मांग पर एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का भी प्रस्ताव पास किया गया।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में 12 बजे से शुरू हुई। अध्यक्ष आरती महेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह ने पिछली बैठक कर कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। इसके बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सदस्यों ने गन्ना भुगतान, पर्ची आवंटन, शौचालय और आवास निर्माण, सड़क बिजली आदि की समस्याएं रखीं। जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने शारदा पार क्षेत्र में शौचालय निर्माण के साथ मोरनिया गांधीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की मांग रखी। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने पॉली हाउस एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी समस्याएं रखते हुए किसानों को सुविधाएं देने की मांग की। बैठक में तय किया गया कि 2015 में बोर्ड के गठन के बाद से हुए सभी कार्यों के शिलालेखों में संबंधित जिला पंचायत सदस्य का नाम अंकित कराने, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के बाबुओं को प्रोन्नति देने, जिला पंचायत गेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं ठीक कराने, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी प्रतिमाह मानदेय एवं यात्रा भत्ता आदि देने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने ठेकेदार सुरेश राठौर पर कई आरोप लगाते हुए ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। जिस पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन सदस्य ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग पर अड़ गए और बैठक का बहिष्कार करने के लिए खड़े हो गए। इस पर एएमए ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का आश्वासन दिया। शहर विधायक संजय गंगवार ने सदस्यों से सदन की मर्यादा को बनाए रखने, अधिकृत लोगों द्वारा ही जनसमस्याएं उठाने, ग्राम स्तर पर स्वच्छता समितियां गठित कर जिला पंचायत सदस्यों को भी उसमें शामिल करने का प्रस्ताव रखा। अंत में अध्यक्ष आरती महेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, देवेंद्र सिंह टोनी, असलम जावेद, रामप्रताप गंगवार, रियाज खान, दीप्ति गंगवार, शबनम उर्फ तुलसी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
...जब कांग्रेस सदस्य ने दिखाई तल्खी
बैठक के दौरान एमएलसी के प्रतिनिधि के गुरभाग सिंह ने अपनी बात रखते हुए पिछले 32 सालों का हवाला देते हुए भाजपा सरकार की तारीफ शुरू कर दी। इस पर सदन में मौजूद जिला पंचायत सदस्य जयवंत कौर के प्रतिनिधि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह चब्बा ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। उन्होंने कहा सदन मेें विकास की बात की जाए। कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी उचित नहीं है। इस पर अन्य सदस्यों ने समझाकर उन्हेें शांत कराया।