फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   2.12 lakh cheated in the name of sending to Malaysia

Pilibhit News: मलयेशिया भेजने के नाम पर 2.12 लाख रुपये ठगे

Thu, 10 Jul 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
2.12 lakh cheated in the name of sending to Malaysia
दियोरिया। मलयेशिया भेजने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित से 2.62 लाख रुपये ठग लिए। लंबे समय बाद भी वीजा नहीं दिया। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने 50 हजार लौटा दिए। शेष 2.12 लाख रुपये वापस नहीं किए। एसपी के आदेश पर दियोरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम गाजना सिधारपुर निवासी राकेश सिंह ने एसपी के आदेश पर दियोरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के सुखलाल मौर्य का रिश्तेदार न्यूरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी प्रेमपाल का गांव में आना-जाना है। प्रेमपाल ने उसके पुत्र विपिन को मलयेशिया भेजने के लिए वीजा बनवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए 3.37 लाख रुपये का खर्चा बताया।
विज्ञापन

आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसने 2.62 लाख रुपये दे दिए। शेष रुपये वीजा बनने के बाद देने के लिए कहा। लंबे समय बाद भी वीजा न देने पर उसने आरोपी से रुपये मांगे। इसपर उसने वर्ष 2024 में 50 हजार रुपये लौटा दिए। शेष 2.12 लाख रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed