{"_id":"59568cd14f1c1b54738b48c0","slug":"204-acres-removed-from-government-land-45-years-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 एकड़ सरकारी जमीन से 45 साल बाद हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 एकड़ सरकारी जमीन से 45 साल बाद हटा कब्जा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार सदानंद सरोज के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर में अभियान चलाकर साढ़े चार दशक से ग्राम समाज की 204 एकड़ भूमि पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों को खदेड़कर जमीन कब्जा मुक्त कराई। एक बुजुर्ग से टीम की तीखी नोकझोंक हुई। तहसीलदार सदानंद सरोज ने बताया कि गांव राजपुर ताल्लुके महाराजपुर में 204 एकड़ भूमि पर सालों से अवैध कब्जेदार काबिज थे। अभिलेखों में भूमि नानजेडए में दर्ज थी। जिसमें जंगल, झाड़ी खड़ी दर्शाई गई है। अब तक भूमि वन विभाग की मानी जा रही थी। पिछले दिनों वन विभाग के अफसरों से बातचीत की गई। जिसमें पता लगा कि यह वन विभाग की नहीं है। जिसके बाद इसको कब्जामुक्त कराने के लिए अधिकारिक स्तर से शुरुआत कर दी गई। शुक्रवार को टीम के साथ अभियान चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त करवा दिया गया। अब भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अवैध कब्जे के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की गांव सिमरा में भी कुछ भूमि पर अवैध कब्जा है। उच्च अफसरों का निर्देश मिलने पर इसे भी शीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उधर, अवैध कब्जेदारों ने अभियान के दौरान हुई कार्रवाई को गलत बताया। उनका कहना था कि बिना नोटिस दिए उन पर प्रशासनिक अफसरों ने कार्रवाई कर दी, जोकि सरासरत गलत है। इस दौरान एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन