फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   माह का दूसरा समाधन दिवस रहा सूना, फरियादी भी रहे कम

माह का दूसरा समाधन दिवस रहा सूना, फरियादी भी रहे कम

Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
माह का दूसरा समाधन दिवस रहा सूना, फरियादी भी रहे कम
पीलीभीत। माह के तीसरे शनिवार को जिले के समस्त थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक थानों पर पुलिस और राजस्व टीम ने जनसुनवाई की गई। इसमें फरियादियों की संख्या कम रही। साथ ही प्राप्त हुई अधिकांश शिकायतों का निस्तारण भी नहीं कराया जा सका। जमीन संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। सदर कोतवाली में इंस्पेक्टर अजब सिंह की अगुवाई में समाधान दिवस हुआ। यहां पर गिने-चुने फरियादी पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद तो कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। सुनगढ़ी में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल ने फरियादियों को सुना। यहां कुल छह शिकायतें आई। इसमें से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। वन विभाग से जुड़ी एक शिकायत में टीम मौके पर भेजी गई। बाकी तीन लंबित रही। बरखेड़ा इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में तीन शिकायतें सामने आई। इसमें से एक का भी समाधान नहीं हो सका। हालांकि लंबित पुरानी तीन शिकायतों का निस्तारण हुआ। गजरौला में तीन शिकायतें प्राप्त हुई, इसमें से दो का निस्तारण हुआ। जहानाबाद में समाधान दिवस से जुड़ी कोई शिकायत नहीं आई। न्यूरिया में सीओ सदर योगेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने फरियादियों को सुना, लेकिन यहां भी स्थिति अलग नहीं रही। प्राप्त हुई दो शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

बीसलपुर। सीओ प्रवीन मलिक की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में आईं छह में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कोतवाल जेपी सिंह ने बताया कि बाकी चार शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed