{"_id":"5bd21d04bdec2269871ee243","slug":"201540496644-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कबड्डी टीम में चयनित छात्र सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कबड्डी टीम में चयनित छात्र सम्मानित
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने बताया विद्यालय के छात्र अर्जुन तेवतिया और अंकित यादव का अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल कबड्डी टीम में चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल सहित शिक्षकों ने दोनों मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि चयनित टीम सिंगापुर में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। छात्रों का नेशनल कबड्डी टीम में चयन होने पर विद्यालय के छात्र और छात्राओं में खुशी की लहर है। इस दौरान कबड्डी एनआईएस कोच विपिन कुमार समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।