{"_id":"5bca21f5bdec2269a92b5c51","slug":"201539973621-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्ला फार्म के पास मिले बाघ के पगचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्ला फार्म के पास मिले बाघ के पगचिन्ह
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19पीबीटीपी20
शुक्ला फार्म के पास मिले बाघ के पगचिह्न
अमरिया (पीलीभीत)। तहसील क्षेत्र के शुक्ला फार्म में एक बार फिर बाघ की चहलकदमी का अहसास हुआ। फार्म स्वामी प्रशांत शुक्ला के मुंशी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह मजदूरों को लेकर खेत पर काम कराने के लिए जा रहे थे। इस बीच डबरी किनारे वाले रास्ते पर बाघ के ताजा पगचिह्न दिखाई दिए। यह देख मजदूर समेत सभी लोग घबरा गए और आबादी की तरफ दौड़ पड़े। फार्म हाउस पर पहुंचने के बाद लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में निगरानी टीम के वन दरोगा अवनेश गंगवार, तेजपाल, चेतन कुमार मौके पर पहुंच गए और पगमार्क ट्रेस किए। गांव के लोगों संग गोष्ठी कर अकेले खेतों की तरफ न जाने के लिए अलर्ट किया है।