{"_id":"5bbfa6babdec2250575d137b","slug":"201539286714-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा की टीम ने रटौल की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा की टीम ने रटौल की टीम को हराया
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहन बीर सिंह तोमर ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक टास उछाला। प्रतियोगिता का पहला मैच जूनियर वर्ग की ग्राम रटौल स्थित सेंट मैरी इंटर कॉलेज और खेकड़ा एमएम इंटर कॉलेज के बीच खेला। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रटौल की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज समीर ने 31 और महबूब ने 16 रन का योगदान दिया। इसमें खेकड़ा के रवि ने 4, सागर, प्रशांत और आदिल ने 2 -2 व साहिल ने 1 विकेट लिया। जवाब में खेकड़ा के सुशांत के नाबाद 38 रन की बदौलत यह मैच केवल पांच विकेट खोकर खेकड़ा की टीम ने जीत लिया। रटौल के महबूब ने तीन और शुभम ने 2 विकेट लिये। मैच की अंपायरिंग समर कांत व विशाल तथा स्कोरिंग ब्रजपाल ने की। सीनियर टीम का चयन ट्रायल बेस पर किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़, अशोक तेवतिया, पन्ना लाल भारती, दिनेश शर्मा, नीरज वत्स आदि आदि रहे।