{"_id":"5a85e1d04f1c1b187e8b66c2","slug":"201518723536-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा की टीम ने मेरठ की टीम को हराकर मैच जीता।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा की टीम ने मेरठ की टीम को हराकर मैच जीता।
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में खेकड़ा की टीम ने बीडीएम एकेडमी मेरठ को 67 रनों से हरा दिया। बृहस्पतिवार को मैत्री क्रिकेट मैच का टॉस एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने उछाला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा ने निर्धारित तीस ओवरों मे सात विकेट खोकर 161 रन बनाए। करतार ने 55, संजीव सुमन ने 29, साहिल कौशिक ने 20 रनों का योगदान दिया। मेरठ के शुभम, लक्की व मयंक ने दो-दो व राहुल ने एक विकेट लिया। जवाब में मेरठ की टीम केवल 94 रन ही बना सकी। मयंक ने 26 व विक्की ने आठ रनों का योगदान दिया। खेकड़ा के पुष्पेंद्र ने पांच, मुस्तकीम ने तीन और साहिल ने एक विकेट लिया। करतार धामा मैन आफ द मैच रहे। मैच की अम्पायरिंग इरशाद व नवरत्न व स्कोरिंग जतिन कौशिक ने की।