फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   34 years ago by the person dead, police threatened to break peace

34 साल पहले मरे व्यक्ति से पुलिस को शांति भंग का खतरा

Mon, 20 Nov 2017 12:35 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 20 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
34 years ago by the person dead, police threatened to break peace

विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस को निकाय चुनाव में मृतकों से भी शांतिभंग की आशंका है। यही वजह है कि उसने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। जब कि इसकी मौत करीब 34 साल पहले हो चुकी है।

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी नगर पालिका परिषद के कार्यालय अधीक्षक सत्यदेव ने बताया कि उनके पिता रामप्रताप का निधन वर्ष 1983 में हो गया था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने स्थानीय निकाय चुनाव में शांतिभंग की आशंका में उनके दिवंगत पिता के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में रिपोर्ट भेजकर अन्य निरुद्ध लोगों की तरह दिवंगत रामप्रताप को एक एक लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कराने की संस्तुति कर दी है। एसडीएम जेपी चौहान ने पुलिस के माध्यम से सत्यदेव के घर नोटिस भेजकर रामप्रताप को कोर्ट में तत्काल पेश होकर जमानत कराने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि घर वालों ने नोटिस लाने वाले पुलिस कर्मी को रामप्रताप का निधन होने की बात बताकर नोटिस वापस ले जाने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मी नोटिस वापस नहीं ले गया। नोटिस मिलने के बाद घर वाले काफी परेशान हैं। इस बाबत कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि रामप्रताप मृतक होगा, तो उसका नोटिस निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed