फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 years in prison for raping a teenager

Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 years in prison for raping a teenager
पीलीभीत। 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छांगुरराम ने दोषी सोनू को 20 वर्ष की सजा सुनाते हुए 42 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि में 75 फीसदी पीड़िता को बतौर प्रतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि नौ जून 2014 को शकील के घर बरेली के बिहारीपुर की मीनार मस्जिद के पास रहने वाला सोनू आया था। सुबह करीब नौ बजे किशोरी सिलाई सीखने के लिए घर से सिलाई सेंटर अमरिया गई थी। रास्ते से सोनू ने किशोरी को अगवा कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो उसने दुष्कर्म होने की बात बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 एवं 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक रोहित कुमार शुक्ल ने की। विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed