फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 mm of rain fed the faces of farmers in four hours

Pilibhit News: चार घंटे में 20 मिमी बारिश ने खिलाए किसानों के चेहरे

Sun, 02 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 02 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
20 mm of rain fed the faces of farmers in four hours
खेत में धान की रोपाई करते लोग।
पीलीभीत। शुक्रवार रात से जारी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है। चार घंटे में ही 20 मिमी बारिश होने से जहां धान की रोपाई तेज हो गई है, वहीं गन्ना और मक्का की फसल को लाभ हुआ है। किसान धान की रोपाई के लिए दिन भर खेत तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वैसे तो छिटपुट बारिश कई दिनों से हो रही थी, लेकिन इससे किसानों को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा था। उन्हें धान की रोपाई के लिए पंपिंग सेटों का ही सहारा लेना पड़ रहा था। किसान मानसून आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार रात जब बारिश हुई तो लगा मानसून आ गया है। महज चार घंटे की बारिश से ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

बारिश के बीच ही किसान खेतों में पहुंच गए और खेतों की जुताई के साथ धान की रोपाई का काम तेज कर दिया। शनिवार को भी पूरे दिन हल्की बारिश होती रही। कहीं-कहीं दिन में अच्छी बारिश हुई। बारिश से रोपी जा चुकी धान की फसल के साथ ही गन्ना को भी काफी लाभ हुआ है। किसानों का कहना है कि अब मानसून आ गया है। डीजल का खर्च नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गन्ना, धान के लिए अमृत है बारिश
शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चार घंटे जिले में जमकर बारिश हुई। मानसून की दस्तक के साथ ही पहले दिन 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मानसून आ गया है। 20 मिमी बारिश होना मानसून का अच्छा आगाज है। यह बारिश धान और गन्ने के लिए अमृत है। मौजूदा समय में फसलें पानी मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed