फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20-metre stretch of road reconstructed following opposition from villagers

Pilibhit News: ग्रामीणों के विरोध के बाद 20 मीटर सड़क का दोबारा निर्माण

Sat, 17 Oct 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 17 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
20-metre stretch of road reconstructed following opposition from villagers
मझोला। मझोला–दियूनीडाम मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद विभाग ने बृहस्पतिवार को ग्राम गिद्धौर के पास करीब 20 मीटर सड़क का दोबारा निर्माण कराया है। निर्माण पूरा होने के बाद विभागीय उच्चाधिकारी गुणवत्ता और मजबूती की जांच करेंगे। इसके बाद ही आगे के निर्माण पर निर्णय लिया जाएगा। फरवरी-मार्च में शुरू हुए करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य के शुरुआती दौर में ही कई जगह खामियां सामने आई थीं। ग्रामीणों ने सड़क के क्षतिग्रस्त होने और निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था।
विज्ञापन

इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कुछ स्थानों पर काम रोककर कमियां दूर कराने का आश्वासन दिया था।लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संजीव जैन ने बताया कि दियूनीडाम मार्ग पर 20 मीटर सड़क दोबारा डाली गई। गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की की टीम कर चुकी है जांच : निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ भी मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री और सड़क की परतों के नमूने ले चुके हैं। अब दोबारा बनाए गए हिस्से की गुणवत्ता जांच पर ग्रामीणों की नजर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed