फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   20 beds reserved in medical college due to new variants of influenza

Pilibhit News: इंफ्लूएंजा के नए वेरिएंट को लेकर मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित

Sun, 03 Dec 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
20 beds reserved in medical college due to new variants of influenza
मेडिकल कॉलेज । संवाद
वार्डों मे ऑक्सीजन के साथ दवा की व्यवस्था, शासन के निर्देश पर बढ़ाई गई विशेष सतर्कता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चीन से शुरू हुए इंफ्लूएंजा के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इंफ्लूएंजा के नए वेरिएंट को लेकर मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि अगर जिले में कोई ऐसा मामला आता है तो उसकी विशेष निगरानी और इलाज किया जा सके। आरक्षित बेडों के साथ ही ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
चीन में कोरोना के बाद रहस्यमयी इंफ्लूएंजा तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के निर्देश पर इंफ्लूएंजा को लेकर चिकित्सकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी मे पहुंचने वाले सर्दी, खांसी, बुखार के साथ निमोनिया के लक्षण वाले मरीजों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल मे 20 बेड का वार्ड भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड में 20 बेड के साथ ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अस्पताल मे स्थित तीनों ऑक्सीजन प्लांट को भी संचालित किया जा रहा है। गंभीर स्थिति में चिकित्सकों को ऑनकॉल मौजूद रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के जनरल फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि मरीजों में सर्दी, जुकाम, खांसी और निमोनिया के साथ-साथ सांस फूलने की समस्या होती है। यह रोग दो साल के बच्चों से लेकर युवाओं को अपनी जद में ले सकता है।

-
इंफ्लूएंजा के नए वेरिएंट को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर अस्पताल मे 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगर जिले में कोई भी मामला आता है तो उसकी विशेष निगरानी की जा सके।
-डॉ. संजीव सक्सेना, प्रभारी प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed