{"_id":"63c70e83a79d6319504eb596","slug":"20-anganwadi-centers-will-get-their-own-roof-pilibhit-news-bly510454459-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले नौनिहालों को मिलेगी अब अपनी छत, बीस भवनों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले नौनिहालों को मिलेगी अब अपनी छत, बीस भवनों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
ललौरीखेड़ा ब्लॉक में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। किराये के या फिर सरकारी स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को अब उनकी ही छत मिलने की राह आसान हो गई है। शासन ने जिले में ऐसे 20 केंद्रों के भवनों की मंजूरी दी है। अधिकांश गांवों में इनका निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
शासन की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी से किराए के या फिर सरकारी स्कूलों में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद शासन ने देहात क्षेत्र के ऐसे अन्य भवनों में संचालित केंद्रों को हटाकर खुद के भवन में संचालित कराने की तैयारी की थी। इसके लिए ग्राम सभा में भूमि चयनित कराई गई थी। जमीन मिलने के बाद शासन ने इस वित्तीय वर्ष के लिए पहले 12 सेंटरों को मंजूरी दी थी।
इसमें बिलसंडा ब्लॉक के गांव नांद, परेवातुर्रा, बीसलपुर के भदारा, पूरनपुर के सुखदासपुर, बरखेड़ा के पचपेड़ा सुहास, ललौरीखेड़ा के मीरापुर, चांददाड़ी और मरौरी के गांव गुप्ता कॉलोनी में नए भवन निर्माण की मंजूरी दी थी। शासन की ओर से बजट आने के बाद गांवों में भवनों का निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी जिम्मेदारी आरईएस को दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व में मंजूर 12 भवनों का काम लगभग पूूरा होने को है। इसकी जांच कर रिपोर्ट डीएम को दी गई है। इस माह के अंत तक काम पूरा होने पर फरवरी से बच्चे अपने भवन में बैठ सकेंगे। -अरविंद कुुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी