{"_id":"5be18f1cbdec22693257be57","slug":"191541508892-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा थाना क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए की आबादी क्षेत्र में लगातार चहलकदमी बनी हुई है। मंगलवार सुबह नौजल्हा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आबादी क्षेत्र के निकट केले के खेत में तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। घर से बाहर निकले ग्रामीण विष्णु विश्वास की तेंदुए पर नजर पड़ते ही पसीने छूट गए। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में तीन माह से जारी तेंदुए का आतंक थमने के नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए की मौजूदगी आबादी क्षेत्र के निकट लगातार देखी जा रही है। मौसम के बदलाव के साथ सप्ताहभर पूर्व से तेंदुए की सक्रियता और बढ़ने लगी है। आबादी में दस्तक देकर तेंदुआ लगातार मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। इधर मंगलवार सुबह तेंदुआ नौजल्हा गांव की आबादी के निकट गांव निवासी परिमल शाह के केले के खेत में जा पहुंचा। घर से बाहर निकलकर आए ग्रामीण विष्णु विश्वास की तेंदुए पर नजर पड़ी तो उसके पसीने छूट गए। डर से सहमे ग्रामीण ने सूचना ग्राम प्रधान नंद गोपाल को दी। तेंदुआ होने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्रधान की सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि शोर शराबा करने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में कैमरे भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं।