{"_id":"5be18f15bdec2269757895b3","slug":"191541508885-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजूदर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजूदर की मौत, दूसरा घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिछा रोड पर नगर पंचायत जहानाबाद कार्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी गांव निवासी 23 वर्षीय सुखदेव पुत्र तोताराम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार सुबह वह काम के सिलसिले में गांव के ही जयदेव के साथ बाइक से पीलीभीत गए थे। दोपहर बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक सुखदेव हेलमेट पहनकर चला रहे थे। रिछा रोड पर जहानाबाद कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास पहुंचते ही बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयदेव मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से मजदूर के परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक साल का बेटा है। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।