फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टाइगर रिजर्व में ही छोड़ा जाएगा कैद हुआ तेंदुआ

टाइगर रिजर्व में ही छोड़ा जाएगा कैद हुआ तेंदुआ

Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में ही छोड़ा जाएगा कैद हुआ तेंदुआ
20पीबीटीपी20
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा कैद हुआ तेंदुआ
मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद मंथन में जुटे अधिकारी
किस रेंज में छोड़ा जाएगा, यह गोपनीय रहेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती इलाके में मंगलवार रात पिंजरे में कैद हुए नर तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर 12 घंटे बाद मुख्यालय से निर्देश जारी हो गया है। तेंदुए को टाइगर रिजर्व के जंगल में ही छोड़ा जाएगा। इसको लेकर अधिकारी मंथन में जुट गए हैं। फिलहाल तेंदुए को पिंजरे समेत मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में ही रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओ प्रवीण खरे व डब्ल्यूटीआई की टीम मौके पर मौजूद है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही तेंदुए को गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह छोड़ा जाएगा।
बराही रेंज के नौजल्हा क्षेत्र में दो माह से जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में आतंक बरपाने वाले तेंदुआ को पकड़ने के लिए ही टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दो पिंजरे लगाए थे। एसडीओ प्रवीण खरे के नेतृत्व में तीन टीम भी अभियान में जुट गई थीं। तेंदुए की चहलकदमी का पता लगाने के लिए पिंजरे के समीप कैमरे भी लगा दिए गए थे लेकिन तेंदुए की चालाकी के आगे अभियान में जुटी टीम भी चिंतित हो गई थी। सोमवार तेंदुआ पिंजरे में बंधी बकरी को खाकर वापस लौट गया। इसके बाद एक्सपर्ट के निर्देश पर मंगलवार रात टीम ने बकरी को पुन: पिंजरे के अंदर बांध दिया था। मंगलवार रात करीब तीन बजे पिंजरे के समीप पहुंचा तेंदुआ बकरी के शिकार के लिए आगे बढ़ते ही पिंजरे में कैद हो गया था। अधिकारियों के निर्देश पर कैद हुए तेंदुए को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस ले जाया गया था। वहां बुधवार को तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसमें तेंदुए के नर होने के साथ उसकी उम्र चार से पांच साल के बीच बताई गई। बुधवार को पकड़े गए तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर अधिकारियों ने हेडक्वार्टर से संपर्क साधा। गुरुवार सुबह तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट हो सकी।
विज्ञापन

--------
अपने ही जंगल के घने हिस्से में छोड़ा जाएगा तेंदुआ
गुरुवार अपराह्न तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर हेडक्वार्टर से निर्देश जारी होने के बाद से ही अधिकारी मंथन में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कैद हुआ तेंदुआ टाइगर रिजर्व के जंगल में ही छोड़ा जाएगा लेकिन तेंदुए को किस रेंज में कहां छोड़ा जाना है? सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी इसको गोपनीय रख रहे हैं। फिलहाल अधिकारी तेंदुए की सेहत को देखते हुए मेडिकल परीक्षण के बाद ही उसके छोड़ने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजरे में बकरी को खाता रहा तेंदुआ
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ के मेडिकल परीक्षण में सब कुछ ठीक निकला है। मंगलवार रात पिंजरे में कैद होने के बाद से तेंदुए ने यदाकदा पिंजरे में पड़ी शिकार की गई बकरी को ही खाया।

------
तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर हेड क्वार्टर से निर्देश मिल गए हैं। तेंदुए को टाइगर रिजर्व के जंगल में ही छोड़ा जाना है। इसके लिए मंथन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कहां छोड़ा जाना है यह गोपनीय रखा जा रहा है। -एस राजा मोहन, फील्ड डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed