{"_id":"5b50e9c34f1c1b42748b5c5f","slug":"191532029379-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
हाइवे स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक परिवार के दो वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
खेकड़ा में हाइवे पर बस स्टैंड के समीप स्थित एक फैक्ट्री में मध्य प्रदेश के ग्राम सलावर जिला छतरपुर निवासी कांशीराम अपने परिवार के साथ रह रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब बारह बजे कांशीराम और उसकी पत्नी रामसखी कार्य कर रहे थे। उनका दो वर्षीय मासूम पुत्र उमेश भी खेल रहा था। फैक्ट्री में पास में ही ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी थी। ट्रैक्टर ट्राली को जब ड्राइवर वहां से लेकर जाने लगा तभी समीप में ही खेल रहा कांशीराम का दो वर्षीय मासूम उमेश ट्रैक्टर टाली की चपेट में आ गया और ट्रैक्टर ट्राली के पहिये से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर चालक भाग गया। परिजन दौड़कर मौके पर पहुुंचे तो उनका मासूम पुत्र मृत हालत में पड़ा था। पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का समझाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक मासूम बच्चे के शव का पंचनामा भरकर बागपत पोस्टमार्टम भेजा। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा मृतक के परिवार ने तहरीर नहंी दी। पुलिस ने ट्रैेक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।