{"_id":"5abfbb5c4f1c1bca618b4bb0","slug":"191522514780-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल फूंका जिला प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल फूंका जिला प्रशासन का पुतला
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस निकाल फूंका जिला प्रशासन का पुतला
बेमियादी भूख हड़ताल के बाद पांचवें दिन प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप
31 पीबीटीपी 14
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। करप्शन इंडिया और भाकियू की ओर से जन समस्याओं का समाधान न होने और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल शनिवार पांचवें दिन भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने बेमियादी भूख हड़ताल के पांचवें दिन किसी उच्च अफसर के धरना स्थल न पहुंचने के विरोध में जुलूस निकालकर ब्लॉक चौराहा पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भ्रष्टाचार के विरोध और जन समस्याओं के समाधान न होने के विरोध में तहसील परिसर में भाकियू (राष्ट्रवादी) और करप्शन फ्री इंडिया के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र और भाकियू के मंडल अध्यक्ष चेतन्य देव मिश्रा की ओर से चलाई जा रही बेमियादी भूख हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। शनिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में बेमियादी हड़ताल के बाद भी प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला गया। जो कोतवाली के सामने से होता हुआ ब्लाक चौराहा पहुंचा। यहां जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का पुतला फूूंका। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार की लिखित शिकायतें जिला प्रशासन और जनसुनवाई के पोर्टल पर भेजी गई। किसी भी समस्या का समाधान करना दूर फर्जी निस्तारण कर दिया गया। इसके विरोध में तहसील परिसर में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू की गई। प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में रमेश चंद्र, चेतन्य मिश्रा, डीपी सिंह यादव, छोटेलाल श्रीवास्तव, राधेश्याम, राजरानी, कढेराम, अशोक कुमार, उर्मिला देवी, अशफाक आदि थे।
---