{"_id":"5ab405244f1c1b21578b60c4","slug":"191521747236-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पाठशाला मार्ग पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने पाठशाला मार्ग पर प्रदर्शन किया
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
नगर की चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर परेशान लोगों ने पाठशाला मार्ग पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा विद्युत निगम की लापरवाही एवं उपेक्षित रवैये के चलते तहसील स्तरीय खेकड़ा नगर की बिजली आपूर्ति बद से बदहाल होकर रह गई। आंदोलनकारियों ने कहा खेकड़ा शहरी क्षेत्र में चौबीस घंटे में मात्र सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा देहात से भी बदहाल आपूर्ति देकर नगर के लोगों से शहरी एवं कामर्शियल दरों पर बिलों की वसूली की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि अविलंब आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो वह विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही विद्युत कर्मियों बंधक बनाएंगे और विद्युत बिल का भुगतान भी बंद किया जाएगा। उपेक्षा बर्दास्त नहीं होगी।