{"_id":"5a663ef24f1c1b514a8b5109","slug":"191516650226-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी क्रिकेट अंडर-16 टीम में चयन होने पर साहिल का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी क्रिकेट अंडर-16 टीम में चयन होने पर साहिल का स्वागत किया
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र साहिल कौशिक का यूपी क्रिकेट अंडर -16 टीम में चयन होने पर स्कूल प्रबंध कमेटी ने मेधावी छात्र खिलाड़ी स्वागत किया।
स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की साझेदारी में बनी स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन की क्रिकेट प्रतियोगिता सोनीपत और इलाहाबाद में हुई। इसमें बागपत टीम के मेधावी क्रिकेट खिलाड़ी होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र साहिल कौशिक ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर साहिल कौशिक का चयन यूपी की अंडर सोलह क्रिकेट टीम के लिए हो गया। साहिल कौशिक का क्रिकेट टीम में चयन होने पर सोमवार को नगर स्थित होली चाइल्ड एकेडमी विद्यालय में फूल मालाएं पहना स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। साथ ही प्रबंधक ब्रजपाल धामा एवं प्रधानाचार्य डॉ ऊषा किरण ने मेधावी छात्र खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।