{"_id":"5a4a8f5f4f1c1b0a788b60a3","slug":"191514835807-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवप्रभात महोत्सव में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवप्रभात महोत्सव में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
ऐलाचार्य एक सौ आठ श्री अतिवीर जी मुनिराज के सानिध्य में नवप्रभात महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में ऐलाचार्य एक सौ आठ श्री अति वीर जी मुनि राज के ससंघ सानिध्य में नवप्रभात महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया । इसका शुभारंभ सुधीर जैन ने भगवान श्री का अभिषेक, शांति धारा एवं पूजा अर्चना कर किया। इसके बाद विधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद भजन राजा किंग जैन ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित मनमोहक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर ऐलाचार्य अति वीर मुनिराज ने कहा कि नव प्रभात समारोह कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति से बचाना है। उन्होंने कहा नव वर्ष के रूप में युवा पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर होटल में जाते हैं और वही पर वह अनैतिक चीजों का सेवन करते हैं। इससे बचाने के लिए ही नव प्रभात महोत्सव का आयोजन किया। ताकि महोत्सव में आकर युवा उस पाश्चात्य संस्कृति को त्याग कर धार्मिक कार्यों में मन लगाए, क्योंकि यदि युवा ऐसी संस्कृति की ओर जाते हैं, जिससे उनका आध्यात्मिक एवं शारीरिक विनाश होता है। तो यह बड़ा ही दुखद होगा, लेकिन यदि वह धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेगा तो उसकी मानव सेवा एवं भगवान के प्रति आस्था सदैव बनी रहेगी और वह गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। इस धार्मिक समारोह का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर कार्यकारिणी समिति दिल्ली ने किया। इसमे विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों बसों में सवार होकर श्रद्धालु पहुंचे। ।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर पर पहुंचने वाले मार्गों पर जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाए। कार्यक्रम में पुलिस बल तैनात रहा। अतिथियों का मंदिर कमेटी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में गजराज गंगवाल, महेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, पंडित धनराज जैन, दिनेश जैन, सुभाष जैन, त्रिलोक चंद जैन, नरेश कुमार जैन खेकड़ा, अनिल जैन, ऋषभ जैन, अंकुश जैन, सुमेर जैन, विकास जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, संजीव जैन, अंकुर जैन, सुनील जैन, शरद जैन, रिंकू जैन, साहिल जैन, राकेश जैन, अमित जैन, अंकुर जैन, प्रदीप त्यागी आदि रहे।