फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टीवी मरीजों को भी किया जाएग चिन्हित

टीवी मरीजों को भी किया जाएग चिन्हित

Fri, 08 Sep 2017 05:23 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
टीवी मरीजों को भी किया जाएग चिन्हित
07 पीबीटीपी 11
विज्ञापन

टीबी मरीजों को भी किया जाएगा चिह्नित
बीसलपुर। प्रशिक्षक मोहनलाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव भ्रमण के दौरान टीबी मरीजों को भी चिह्नित करें।
मोहनलाल ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग जब ग्राम भ्रमण पर जाएं, तब टीबी मरीजों को भी चिह्नित करें और इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के टीबी अनुभाग में दें, जिससे उनका समय रहते उपचार किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीबी के लक्षण भी बताए गए। मोहनलाल ने कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में व्यक्त की गई शंकाओं का भी समाधान किया। बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने और संचालन योगेश कुमार ने किया। नरेंद्र कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया।
---
बैठक 10 को
बीसलपुर। पटेल सेवा समिति की बैठक 10 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मोहल्ला पटेलनगर स्थित पटेल पार्क में होगी। यह जानकारी समिति के नगराध्यक्ष सीएस पटेल ने दी है।
विज्ञापन

---
महेशापुर में निकली साक्षरता रैली
दियोरिया। प्राथमिक विद्यालय महेशापुर के बच्चों ने गुरुवार को गांव में साक्षरता रैली निकाली। ग्राम प्रधान हरीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली विद्यालय से रवाना की। रैली में शामिल बच्चे साक्षरता संबंधी नारे लिखी पट्टिकाएं भी थामें थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रैली पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed