फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   19 injured in four road accidents, one youth died

चार सड़क दुर्घटनाओं में 19 घायल, एक युवक की मौत

Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
19 injured in four road accidents, one youth died
पीलीभीत। जिले में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। तीन दुर्घटनाएं गजरौला, सात बीसलपुर और एक दुर्घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र में हुई। इन दुर्घटनाओं में 28 लोग घायल हो गए। जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार से नेपाल के रुपैड़िया जा रही एक निजी बस थाना गजरौला के पास जंगल में सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस यात्रियों को लेकर नेपाल के रुपैड़िया जा रही थी। नेपाल के सुरखेत निवासी परजीत ने बताया कि करीब 60 लोग शिमला से मजदूरी कर लौट रहे थे। घर जाने के लिए हरिद्वार से बस में सवार हुए थे। इसके बाद सुबह जिले से होकर नेपाल को बस जा रही थी। इसी दौरान माला जंगल में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में करीब 12 लोग घायल हो गए। इनमें धनमाया (65), परजीत (45), सीता (38), बिट्टू (45), नीतू (35), मदन (20), जीतू (20), जूना (20), देव बहादुर (58), बल बहादुर (59), परवीर (30), अंबर (28) घायल हो गए। इनमें धनमाया, सीता, बिट्टू, नीतू, मदन, जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गजरौला इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया के दुर्घटना मौका मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टया बस चलाते समय चालक को छपकी आना प्रतीत हो रहा है। नेपाल के लोग बस में सवार थे। कुछ लोग घायल हो गए है। खतरे से सभी बाहर है।
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक की मारी टक्कर
जहानाबाद लालपुर तिराहे के पास करीब साढ़े तीन बजे शहर से जा रही गैस भरी डीसीएम ने जहानाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नही हो सकी है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत
पूरनपुर हाईवे पर गजरौला क्षेत्र में जंगल से पहले विनौर पुल ट्रक और कंटेनर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। चालक राजेश कुमार और क्लीनर विजय लड़की भरा ट्रक लेकर पीलीभीत की ओर आ रहे थे। जबकि चालक जसवीर सिंह कंटेनर से ट्रैक्टर लेकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे भिड़ंत हो गई। दोनों चालक और क्लीनर विजय गंभीर रूप से घायल हो गए है। चालकों की हालात गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। जबकि क्लीनर का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह पांच बजे की है। दोनों चालकों की हालात गंभीर है। दुर्घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई। इससे कई घंटा तक यातायात बाधित रहा।

अनियंत्रित होकर मैजिक पलटी
गजरौला थाना क्षेत्र की रिछोला पुलिस चौकी के आगे माधोटांडा रोड पर जंगल में एक मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सोनी (20), अंकित (2), नीरजा (30) सुनीता (27) गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें नीरजा की हालात नाजुक बनी हुई है। चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया के दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गए है। घायलों के जिला अस्पताल भेजकर मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed