{"_id":"66211c759fe1c731390c5a61","slug":"1831-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-10-candidates-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114967-2024-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: पीलीभीत में मतदान आज, 18.31 लाख मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: पीलीभीत में मतदान आज, 18.31 लाख मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:37 AM IST
सार
पीलीभीत जिले में अब मतदाताओं की बारी है। जिले के 18.31 लाख मतदाता आज 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में बनाया गया मॉडल बूथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकतंत्र के महापर्व में वोट रूपी आहुति डालने का शुभ दिन आ गया है। शुक्रवार को पीलीभीत जिले में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए जिले की चार और बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
पीलीभीत लोकसभा सीट पर नामांकन के बाद से अपने पक्ष में मतदान की अपील करने में जुटे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब मतदाताओं के हाथ है। कौन उम्मीदवार, मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरा, इस बात पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
मतदान के बाद से ही गुणा-भाग का दौर शुरू हो जाएगा। किसके सिर ताज सजेगा यह चार जून को मतगणना के दिन पता चलेगा। शुक्रवार को मतदान के लिए जिले में 1521 बूथ बनाए गए हैं। कार्मिकों ने बूथों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। सुरक्षा के लिहाज से भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ ही पैरा मिलेट्री को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
261 बूथ हैं संवेदनशील
बनाए गए बूथों में इस बार 261 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में और 51 को वल्नरेवल की श्रेणी में रखा गया है। यहां पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में 14 जोनल तथा 102 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विधानसभा वार एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों को नामित किया गया है। इस बार चुनाव मैदान में दस प्रत्याशी हैं। सभी ने मतदाताओं को अपने-अपने स्तर और तरीकों से मनाने का प्रयास किया है।

चुनाव मैदान में हैं यह उम्मीदवार
जितिन प्रसाद - भाजपा
भगवतसरन गंगवार- सपा
अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू- बसपा
राजीव कुमार सक्सेना - भारतीय कृषक दल
संजय कुमार भारती - राष्ट्रीय समाज दल(आर)
आशीष कुमार- निर्दलीय
आदर्श पांडेय - निर्दलीय
प्रमोद कुमार पटेल- निर्दलीय
सुशील कुमार शुक्ला- निर्दलीय
मो. शाहिद हुसैन - निर्दलीय

पीलीभीत लोकसभा सीट में मतदाता
- 18,31,699 हैं कुल मतदाता।
- 14,61,062 मतदाता पीलीभीत (चारों विधानसभा क्षेत्रों) में
- 3,70, 637 मतदाता बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में।
- 8,53,082 महिला मतदाता
- 9,78,777 पुरुष मतदाता
- 26,689 युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग)
- 23, 747 दिव्यांग मतदाता।
- 40 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।