{"_id":"689a32b55c36a3ed0b0f8f4c","slug":"182-lakh-rupees-withdrawn-through-upi-after-stealing-the-phone-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-141678-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए 1.82 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए 1.82 लाख रुपये
Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रक चालक के साथ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रक को खड़ा कर होटल पर चाय पीने के दौरान ट्रक के केबिन में रखा फोन चोरी कर लिया। खाता चेक करने पर पता चला कि 27 बार में उसके यूपीआई से 1.82 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बराह निवासी युधिष्टिर ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चालक है। जनपद बरेली के थाना बहेड़ी में कोटेदारों के सामान को ट्रक पर लोड करके ठेकेदार के बताए स्थान पर उतारने का काम करता है। 11 मई 2025 को वह बहेड़ी काम पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ट्रक को किनारे रोक चाय पीने के लिए उतरा। मोबाइल ट्रक के केबिन में रखा था। जब वह आधा घंटे के बाद वापस लौटा तो मोबाइल नहीं मिला। वह अपने मोबाइल में फोन पे भी चलाता था। 19 मई को वह एसबीआई में अपने खाते से रुपये निकालने गया तो उसे खाते में रुपये न होने की जानकारी दी गई। इस पर उसने बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि 12 से 14 मई के बीच उसके फोन पे के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने 27 बार में 1.82 लाख रुपये निकाल लिए। उसने साइबर क्राइम की बेवसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।