फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिंजरे के पीछे से बकरी खींच ले गया तेंदुआ

पिंजरे के पीछे से बकरी खींच ले गया तेंदुआ

Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पिंजरे के पीछे से बकरी खींच ले गया तेंदुआ
पिंजरे के पीछे से बकरी खींच ले गया तेंदुआ
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वनकर्मियों को दी जानकारी, अधिकारी नहीं मान रहे घटना
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती इलाके में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। मंगलवार को नौजल्हा क्षेत्र में लगे पिंजरे में एक नर तेंदुए के कैद हो जाने और क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे एक और तेंदुए की आमद के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मचा है। बुधवार रात तेंदुआ महाराजपुर क्षेत्र के बालूमठ के पास लगे पिंजरे के करीब पहुंच गया। तेंदुआ पिंजरे के पिछले हिस्से की ओर जाकर उसमें बंधी बकरी को खींच ले गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी। हालांकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी इस तरह की घटना होने से इंकार करते दिखे।
बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में घट रही घटनाओं को देख अमर उजाला पहले ही क्षेत्र में दो तेंदुओं के सक्रिय होने की आशंका जता चुका है। क्षेत्र के कई ग्रामीण भी यही कहते हैं कि यहां दो तेंदुए सक्रिय हैं। हालांकि वन महकमा शुरू से ही क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए की संख्या को लेकर असमंजस में रहा। इस बात का तब खुलासा हुआ जब तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद क्षेत्र में लगे दूसरे पिंजरे के करीब पहुंचे एक अन्य तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन में एक बार फिर चिंता सताने लगी है। तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए बूंदीभूड़ व महाराजपुर क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए गए थे। मंगलवार रात शिकार करने पहुंचा एक तेंदुआ तो बूंदीभूड़ क्षेत्र में लगे पिंजरे में कैद हो चुका है। तेंदुए के कैद होने के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्र में एक और तेंदुए के सक्रिय होने की बात कह रहे थे। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रशासन इसको पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रहा था। ग्रामीणों की आशंका सही निकली। बुधवार को महाराजपुर क्षेत्र में लगे पिंजरे के समीप तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने पिंजरे के पीछे की ओर जाकर उसमें बंधी बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ ने पिंजरे में बंधी बकरी को खींच लिया और कुछ दूरी पर जाकर निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वनकर्मियों को दी। अधिकारी दूसरा तेंदुआ होने की बात तो स्वीकार कर रहे हैं लेकिन बीती रात हुई घटना से इंकार करते हुए दिखे। एक तेंदुए के कैद होने के बाद दूसरे तेंदुए की सक्रियता के बाद इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

0000
सीमावर्ती क्षेत्र में एक और तेंदुआ होने की जानकारी मिली है। इसको लेकर अधिकारी मंथन कर रहे हैं, लेकिन बीती रात पिंजरे के समीप आकर बकरी खाने की कोई घटना नहीं हुई है। मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।- प्रवीण खरे, एसडीओ, पूरनपुर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed