फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जांच में हल्दी व खाद्य तेल का नूमना फेल

जांच में हल्दी व खाद्य तेल का नूमना फेल

Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जांच में हल्दी व खाद्य तेल का नूमना फेल
घुनी हुई थी हल्दी, सरसों के तेल में मिला था रंग
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले लिए गए नमूने जांच में फेल, वाद दायर
शाहजहांपुर के महक ब्रांड तेल निर्माता नेहा ट्रेडर्स का लाइसेंस निरस्त करने को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रक्षाबंधन से पूर्व खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी करते हुए शहर व बिलसंडा में दुकानों से लिए गए सरसों के तेल व हल्दी के नमूने को जांच में असुरक्षित पाया गया। जांच रिपोर्ट आने पर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एडीएम कोर्ट में वाद दायर करा दिया है।

अभिहीत अधिकारी के निर्देश पर रक्षाबंधन से दो दिन पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने अपनी टीम के साथ बिलसंडा के पंजा किराना स्टोर पर छापामारी कर सरसों के तेल व शहर की लोहा मंडी स्थित मोहम्मद वाकर की दुकान से साबुत हल्दी का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा था। बुधवार को जांच रिपोर्ट आने पर दोनों ही नमूने असुरक्षित पाए गए। अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा ने बताया कि जांच में साबुत हल्दी घुनी हुई पाई गई, वहीं तेल में ऐसे रंग की मिलावट मिली जो खाद्य श्रेणी में नहीं आता। दोनों दुकानदारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने के साथ ही पंजा किराना स्टोर पर बिकने वाले सरसों के तेल (महक ब्रांड) के निर्माता शाहजहांपुर के नेहा ट्रेडर्स का लाइसेंस निरस्त करने को पत्र लिखा गया है। वहीं साबुत हल्दी की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि उसमें मरे व जिंदा सूक्ष्म जीव पाए गए जो मानव के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed