फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain brings relief from heat

बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत, उमस बरकरार

Thu, 28 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from heat
मौसम - फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद बुधवार को जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ उमस बढ़ने से लोग परेशान दिखाई दिए। पिछले दिनों के मुकाबले सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी ठीक ठाक दिखी। तपती दोपहरी में रोड किनारे फड़ ठेले लगाने वालों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम रहा तो लोगों को बिजली की समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों तपती दोपहरी के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित था। लोग गर्मी में घर से बाहर नहीं निकलने में अपनी भलाई समझते थे। भीषण गर्मी के बीच सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर निकलते जिनको जरूरी काम होता था। स्थानीय लोगों की मानें तो मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसका असर बुधवार को भी बरकरार रहा। सुबह हल्की धूप निकलने के बाद उमस से लोग परेशान दिखाई दिए, इस बीच हल्के-हल्के मौसम में बदलाव होने लगा, लोग बूंदाबांदी होने की आशंका जताने लगे पर बारिश नहीं हुई। मौसम में आए बदलाव का असर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखने को मिला। बिजली का संकट भी इलाकों में कम दिखा। गर्मी के कारण बिजली को लेकर शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा रहता था, लोग बिजली को लेकर धरना प्रदर्शन करते थे, वह भी इन दिनों थम से गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मौसम में इसी तरह बदलाव रहा तो उनकी कई दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed