{"_id":"5aca71764f1c1bf1618b6467","slug":"181523216758-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में पुलिस की भर्ती जल्द- सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में पुलिस की भर्ती जल्द- सत्यपाल सिंह
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत की जनता की वर्षों पुरानी मांग हाइवे के रूप में पूरी होने जा रही है। बागपत में युवाओं के लिए पुलिस की भर्ती जल्द कराई जाएगी।
रविवार को खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला में नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नीलम धामा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सत्यपाल सिंह नगर वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोप गलत है कि चार साल में हाइवे नहीं बना। पिछली सपा सरकार में क्या क्या हुआ, वह बातें सामने आ रही है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार का पहला ही साल है, इस समय में हाइवे निर्माण की सारी बाधाएं दूर कराई गई है। दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाइवे-709 बी बागपत के विकास की लाइफ लाइन है।
उन्होंने कहा शनिवार से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ होने के बाद इसके अधिकारी यहां काम करना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में करीब 500 युवाओं को नौकरी मिली है। ऐसे मेले बार बार लगवाएं जाएंगे। बागपत में पुलिस की एक भर्ती शीघ्र कराई जाएगी। वह योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जा रहे हैं। जहां गन्ने की समस्या को रखेंगे और समाधान कराकर ही लौटेंगे। कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र धामा, धामा खाफ चौधरी जितेंद्र सिंह धामा, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र चौधरी, जयकरण सिंह, सुखपाल सिंह, सुनील धामा, ब्रहमपाल सिंह सभासद, चौधरी रंजीत सिंह, अंकुश जैन, अनिल धामा, डॉ. रविंद्र त्यागी, अनुज कौशिक, ओमकार धामा, नरेंद्र धामा आदि रहे।