फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सप्ताह में सिर्फ एक दिन खुलता खनंका अस्पताल 15-35-42

सप्ताह में सिर्फ एक दिन खुलता खनंका अस्पताल 15-35-42

Sun, 31 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में सिर्फ एक दिन खुलता खनंका अस्पताल 15-35-42
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
बोले जिला होम्योपैथिक अधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारियों की है कमी
विज्ञापन


बीसलपुर। विभागीय उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव खनंका के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में पिछले सात वर्षों से नियमित स्टाफ के नाम पर कोई भी नहीं है। कनाकोर अस्पताल का एक कर्मचारी इस अस्पताल को सप्ताह में एक दिन खोलता है।
गांव खनंका के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र राजपूत का तबादला वर्ष 2010 में जालौन हो गया था। उन्हें कार्यमुक्त तो उसी समय कर दिया गया था, लेकिन अभी तक उनके स्थान पर किसी नए चिकित्साधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, स्वीपर, चौकीदार और चपरासी के पद पहले से ही रिक्त हैं। विभाग ने काम चलाऊ व्यवस्था के क्रम में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कनाकोर के फार्मासिस्ट पुष्कर कुमार को इस अस्पताल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पुष्कर के पास कुछ अन्य अस्पतालों का भी कार्यभार है। पुष्कर इस अस्पताल में अपनी सुविधा के हिसाब से सप्ताह में केवल एक दिन आते हैं। अन्य दिन अस्पताल बंद रहता है। इससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत होती है। रोजाना बहुत मरीज दवा लेने के लिए अस्पताल आते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। इस बीच जागरूक लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराकर इस अस्पताल में मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कराने की मांग की। विभागीय उच्चाधिकारियों ने मांग पूरी करने आश्वासन तो दिया लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं की गई। अधिकारियों की इस वादा खिलाफी से क्षेत्र के लोगों में रोष है। इस बाबत जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. आरके चौहान ने बताया कि विभाग के पास डाक्टरों और अन्य कर्मचारियों की काफी कमी है। उपलब्धता होते ही इस अस्पताल में मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों के मरीजों को हो रही है दिक्कत-
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल खनंका में डॉक्टर और कर्मचारी न होने से खनंका के अलावा रोहनिया, अहिरपुरा नगला, चठिया सेवाराम, भदारा, भदारी, अदिलाबाद, करनपुर लायकराम, लुहिचा, पुरैना, हरूनगला, जसकनापुर, भोगापुर, नीवाडांडी, धीमरपुरा और रायपुर आदि गांवों के मरीजों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed