{"_id":"5a0eed564f1c1bce408b75bf","slug":"181510927702-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफिया पर लगेगा एनएसए, चीनी मिल भी होंगी दंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफिया पर लगेगा एनएसए, चीनी मिल भी होंगी दंडित
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
sugercane
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन ने गन्ना माफिया पर शिकंजा कसते हुए एनएसए लगाने के निर्देश दिए हैं। गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ने की अवैध खरीद में लिप्त गन्ना माफिया को चिह्नित करने एवं मिलीभगत होने पर मिलों पर भी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बताया कि शासन गन्ना किसानों को किसी भी उत्पीड़न से बचाने और उन्हें गन्ने की फसल का पूरा दाम दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले में भी क्रय केंद्रों पर मिलों के ईद-गिर्द टीम लगाकर गन्ना माफिया एवं इसकी अवैध खरीद फरोख्त में लगे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त द्वारा आदेश में गन्ना माफिया को चिह्नित कर सूची बनाने एवं इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गन्ना माफिया से मिलों की मिलीभगत उजागर होने पर संबधित मिल पर भी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों को भी ऐसी किसी जानकारी मिलने अथवा गन्ना माफिया द्वारा क्रय केंद्रों पर तौल कराने की सूचना मिलने पर तत्काल उसकी वीडियो और फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं।
गन्ना माफिया पर लगाम लगाने की मांग
पीलीभीत। क्रांतिकारी विचार मंच ने डीएम को ज्ञापन देकर गन्ना क्रय केंद्रों पर हावी गन्ना माफिया पर लगाम लगाने की मांग की है। मंच केे संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने डीएम शीतल वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गन्ना केंद्र प्रभारी एवं सोसाइटी कर्मचारियों की मिलीभगत से क्रय केंद्रों पर माफिया किसानों से सीधे गन्ना खरीद कर रहे हैं। इसमें किसानों से 25 से 50 रुपये कम दाम पर खरीद हो रही है। ज्ञापन में क्रय केंद्रों का निरीक्षण कराकर माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग की गई है।